Garena Free Fire में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद है। इस दौरान कुछ पैसिव कैरेक्टर्स है वहीं कुछ एक्टिव कैरेक्टर्स है। हर एक कैरेक्टर की अलग ताकत होती हैं। गेम में इन कैरेक्टर्स की मदद से खिलाड़ियों को फायदा मिलता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire के सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में 3 सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर ही उपयोग करना चाहिए
#1 DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 Jai (Hrithik Roshan)

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें उपयोग करने से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
#3 Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 30 स्टाइलिश और अनोखे नाम जिन्हें गिल्ड के लिए उपयोग किया जा सकता है