Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व होता है। गेम में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद है। इसमें से कुछ कैरेक्टर्स काफी शानदार है वहीं कुछ कैरेक्टर्स उतने खास नहीं है। इस आर्टिकल में हम Free Fire के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें उपयोग करने से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
#1 DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 Luqueta

Luqueta असल में प्रसिद्ध ब्राजीलियन फुटबॉलर लुकास पॅकेटा पर आधारित है। Luqueta असल में Lucas और Paqueta का कॉम्बिनेशन है। Luqueta की ताकत है कि हर किल के साथ खिलाडी की 35 HP बढ़ती हैं। खिलाडी इसे कैरेक्टर रॉयल द्वारा हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे प्रबल कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
#3 Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
#4 Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
#5 Paloma

इस कैरेक्टर के पास आर्म्स-डीलिंग नाम की खास ताकत है। आप बिना जगह घेरे भी AR की 30 गोलियां रख सकते हैं। लेवल 6 पर Paloma की मदद से आप 180 AR एमो रख सकते हैं। इसके अलावा आपके बैग की जगह भी नहीं भरेगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे शानदार फीमेल कैरेक्टर्स जिनका प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं