Free Fire में 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। हर एक कैरेक्टर के पास खास ताकत मौजूद है। हर कोई क्लासिक मोड खेलना पसंद करता है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में क्लासिक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे और फायदेमंद कैरेक्टर्स के विकल्प
1) DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
2) K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
3) Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें उपयोग करने से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
4) Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
5) A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स