Garena Free Fire में कैरेक्टर्स को खरीदने का तरीका इन-गेम स्टोर है। आप कैरेक्टर्स को डायमंड्स या गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 8000 गोल्ड कोइंस में खरीदा जा सकता है।
Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
#1 Moco
Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर से आप दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है। ये कैरेक्टर 8000 कोइंस या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
#2 Rafael

Rafael कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस में पाया जा सकता है। इसमें डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Chrono की ताकत का उपयोग रैंक मोड में सही तरह से कैसे करें?
#3 Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#4 Miguel

Miguel के पास क्रेजी स्लेयर नाम की ताकत है। इस ताकत से हर किल के साथ खिलाड़ी की HP कुछ हद तक बढ़ती हैं। ये कैरेक्टर गोल्ड कोइंस में खरीदा जा सकता हैये कैरेक्टर 8000 कोइंस या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।।
#5 Maxim

Maxim के पास ग्लूटनी नाम की ताकत है। इसकी ताकत से आप मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। हालांकि, लेवल 6 पर मेड़कीट तेजी से लगाने का प्रतिशत 12 है। ये कैरेक्टर 8000 कोइंस या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में ग्लू वॉल को जबरदस्त तरीके से उपयोग करने के 3 सबसे आसान रास्ते