Free Fire में ग्लू वॉल को जबरदस्त तरीके से उपयोग  करने के 3 सबसे आसान रास्ते

image via garena free fire
image via garena free fire

Garena Free Fire में कई सारे अनोखे आयटम्स मौजूद है और ग्लू वॉल उनमें से एक है। ग्लू वॉल्स की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। अगर आपको सही तरह से Free Fire में इसका उपयोग करना आ जाएगा तो आप बेहतर खिलाड़ी बन जाएंगे।


Free Fire में ग्लू वॉल को बेहतर तरीके से उपयोग कैसे करें?

#1 - ग्लू वॉल के बटन का साइज बढ़ा दें

Image via Garena Free Fire
Image via Garena Free Fire

अगर आपको ग्लू वॉल को बेहतर तरीके से उपयोग करना है तो आपको तेजी बढ़ानी होगी। कभी-कभी ग्लू वॉल का बटन हड़बड़ी में दबता नहीं है। ऐसे में आपको नुकसान हो जाता है। आप बेहतर तरीके से इसका उपयोग करने के लिए ग्लू वॉल के बटन को बड़ा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों Free Fire में खिलाड़ियों को रैंक मोड के लिए Shani कैरेक्टर का उपयोग करना चाहिए


#2 - ग्लू वॉल को ध्यान खींचने के लिए उपयोग करें

Image via Garena Free Fire
Image via Garena Free Fire

आप ग्लू वॉल को अलग तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोग रैंक पुश करते हैं और ज्यादा फाइट्स लेने की इच्छा नहीं रखते हैं। ऐसे में वो खिलाड़ी अपने विरोधी को ग्लू वॉल में बंद करके या फिर इससे ध्यान भटकाकर अपनी पोजीशन बदल सकते हैं और इसके बाद उसपर हमला कर सकते हैं।


#3 - अपने दुश्मन के करीब आने के लिए

Image via GamingonPhone
Image via GamingonPhone

अगर आपके करीब घर या बिल्डिंग्स है तो आप ग्लू वॉल का उपयोग करके दुश्मन को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके बाद आप कई ग्लू वॉल्स का उपयोग करके उस करीब जा सकते हैं। इससे आपको फाइट्स में फायदा होगा। क्लोज रेंज में आप शॉटगन या SMG रखकर दुश्मन को आसानी से किल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जून 2021 में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग फैक्ट्री चैलेंज में किया जा सकता है