Free Fire के अंदर कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक कैरेक्टर की अपनी अलग ताकत होती हैं। Free Fire में कुछ कैरेक्टर्स महंगे होते हैं जबकि कुछ सस्ते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire के अंदर 8000 गोल्ड कोइंस में मौजूद सबसे अच्छे कैरेक्टर्स पर नजर डालेंगे।
Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 शानदार कैरेक्टर्स
1- Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
2- Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
3- Antonio

Antonio को ज्यादा लोग उपयोग नहींबन करते लेकिन डिफेंसिव खिलाडी के लिए ये शानदार होगा। क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी ताकत गैंगस्टर स्पिरिट का सही तरह से उपयोग हो जाता है। इससे खिलाडी को मैच की शुरुआत में एक्स्ट्रा HP मिल जाती हैं। क्लासिक मैच में ये कैरेक्टर ज्यादा काम नहीं आता है। ये कैरेक्टर भी 8000 गोल्ड कोइंस में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में OB27 अपडेट के बाद क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स
4- Laura

Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
5- Maxim

Maxim के पास Gluttony नाम की ताकत है। उनकी ताकत है वो मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। हालांकि, लेवल 6 पर मेड़कीट 12 प्रतिशत है। ये कैरेक्टर 8000 कॉइन्स या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड्स का टॉप-अप करने के लिए भारत में सबसे अच्छी वेबसाइट्स की लिस्ट