Garena Free Fire में इस समय 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। इन कैरेक्टर्स को डायमंड्स द्वारा खरीदा जा सकता है। इस दौरान कुछ ऐसे भी कैरेक्टर्स है जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है।
Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है
#1 Moco (8000 गोल्ड)

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#2 Hayato (8000 गोल्ड)

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 10 सबसे खास कैरेक्टर्स और उनके बारे में जानकारी
#3 Antonio (8000 गोल्ड)

Antonio को ज्यादा लोग उपयोग नहींबन करते लेकिन डिफेंसिव खिलाडी के लिए ये शानदार होगा। क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी ताकत गैंगस्टर स्पिरिट का सही तरह से उपयोग हो जाता है। इससे खिलाडी को मैच की शुरुआत में एक्स्ट्रा HP मिल जाती हैं। क्लासिक मैच में ये कैरेक्टर ज्यादा काम नहीं आता है। ये कैरेक्टर भी 8000 गोल्ड कोइंस में उपलब्ध है।
#4 Miguel (8000 गोल्ड)

Miguel के पास क्रेजी स्लेयर नाम की ताकत है। इस ताकत से वो हर किल के साथ खिलाडी की HP कुछ हद तक बढ़ाने की कोशिश करता है। ये कैरेक्टर गोल्ड कोइंस में खरीदा जा सकता है।
#5 Kelly (2000 गोल्ड)

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाड़ियों के लिए 50 स्टाइलिश और शानदार नाम