Free Fire में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद है। गेम में कुछ कैरेक्टर्स है जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है। इसलिए हम Free Fire के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है।
Free Fire में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है
#1 Moco
Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#2 Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे बढ़िया और ताकतवर फीमेल कैरेक्टर्स
#3 Rafael

Rafael कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस में पाया जा सकता है। इसमें डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है।
#4 Maxim

Maxim के पास Gluttony नाम की ताकत है। उनकी ताकत है वो मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। हालांकि, लेवल 6 पर मेड़कीट 12 प्रतिशत है। ये कैरेक्टर 8000 कॉइन्स या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
#5 Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 2021 में Free Fire के अंदर किस तरह से खिलाड़ी हेल्प सेंटर से कांटेक्ट कर सकते हैं?