Free Fire में 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। गेम में मेल कैरेक्टर्स के साथ ही कैरेक्टर्स भी मौजूद है। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे फीमेल Free Fire कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में 5 सबसे बढ़िया और ताकतवर फीमेल कैरेक्टर्स
#1 A124 (ताकत - थ्रिल ऑफ बैटल)

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
#2 Moco (ताकत - हैकर आय)

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#3 Laura (ताकत - शार्प शूटर)

Laura के पास शार्प शूटर नाम की बढ़िया ताकत है। इससे जब आप स्कोप को खोलते हैं और निशाना लगाने की कोशिश तो एम बेहतर हो जाता है। ये काफी ज्यादा फायदेमंद विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- 2021 में Free Fire के अंदर किस तरह से खिलाड़ी हेल्प सेंटर से कांटेक्ट कर सकते हैं?
#4 Steffie (ताकत - पेंटेड रिफ्यूज)

Steffie की मदद से ग्रेनेड का डैमेज 15% तक कम हो जाता है और बुलेट का डैमेज 5% तक सिर्फ 5 सेकंड्स के लिए कम हो जाता है। अगर आप किल्स के लिए खेलते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया होगा। इस कैरेक्टर की कीमत 499 डायमंड्स है।
#5 Kapella (ताकत - हीलिंग सॉन्ग)

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लोस्स भी 20% तक कम होता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में Games Kharido पर से डायमंड्स का टॉप-अप करने का स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका