Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मोड में अगर किसी खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे कैरेक्टर्स का सही ढंग से उपयोग करना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें इस मोड में जुलाई के महीने में उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
5) Hayato

Hayato की ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आपको रश करके खेलने के दौरान उतना नुकसान नहीं होगा।
4) Skyler
Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। इससे आपको क्लैश स्क्वाड मोड में इससे काफी मदद मिलेगी।
3) Xayne

Xayne के पास एक्सट्रीम एकाउंटर नाम की टकट है। बेस लेवल पर 80 HP बढ़ जाती हैं। इससे ग्लू वॉल और शील्ड्स का डैमेज 40% तक बढ़ जाता है। साथ ही ये इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है। इसके अलावा कूलडाउन 150 सेकंड्स का रहता है। Xayne को क्लैश स्क्वाड मोड के लिए बेहतर विकल्प माना जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के रैंक मोड के लिए 5 सबसे जबरदस्त ताकत जिनसे आपको फायदा मिल सकता है
2) Wukong
Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है और अपने रश करते समय क्लैश स्क्वाड मोड में इससे फायदा होगा।
1) DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। DJ Alok की ताकत Drop the Beat है। आपकी मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और आप 5 सेकंड्स तक प्रति सेकंड 5 HP हासिल करते हैं। लेवल बढ़ाने पर कैरेक्टर और बेहतर हो जाता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आपको इससे फायदा मिल सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 आसान तरीके जिनसे आप बिना पैसे खर्च किये मुफ्त में डायमंड्स हासिल कर सकते हैं