Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज असल में कस्टम रूम में खेला जा सकता है। इसमें खिलाड़ी बरमूडा मैप पर 1v1 के लिए फैक्ट्री की छत पर उतरते हैं। इस दौरान उन्हें मिली वेपन्स या मुक्के से लड़ना होता है। ये चैलेंज मुश्किल है और अगर आपके पास बेहतर कैरेक्टर है तो आप आसानी से जीत दर्ज कर सकते हैं। इसलिए हम फैक्ट्री चैलेंज के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
#1 - Kla
फैक्ट्री चैलेंज में आपको फिस्ट फाइट और मिली की ही जरूरत होगी। ऐसे में ये एक बेहतर विकल्प होगा। Kla की मदद से फिस्ट का डैमेज 100% तक बढ़ जाता है। आपको चैलेंज में इससे मदद मिलेगी।
#2 - DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में सही तरह से हेडशॉट लगाने के लिए छोटे फोन्स की सबसे फायदेमंद सेंसिटिविटी सेटिंग्स
#3 - Kelly
Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
#4 - K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है।
#5 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में कालाहारी मैप के अंदर 5 शानदार जगहें जहां खिलाड़ियों को जबरदस्त लूट मिलेगी