Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। इस दौरान कुछ कैरेक्टर्स काफी बेहतर हैं वहीं कुछ थोड़े कमजोर है। हर खिलाडी अपने अनुसार किसी एक को चुन सकता है। इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में खिलाडियों के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 - Alok (ताकत – ड्रॉप द बीट)

DJ Alok को अपनी हीलिंग और मूवमेंट स्पीड की वजह से चैलेंज के लिए बेहतर विकल्प माना जाएगा। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - Chrono (ताकत – टाइम टर्नर)

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का कैरेक्टर Free Fire में आ गया है। Chrono को हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडी खरीद सकते हैं
#3 - K (ताकत – मास्टर ऑफ ऑल)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में लगभग 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#4 - Moco (ताकत – हैकर आय)

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 - Jai (ताकत - रैगिंग रीलोड)

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे महंगे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडी उपयोग कर सकते हैं