Garena Free Fire में शानदार कैरेक्टर्स मौजूद है। इस दौरान कई कैरेक्टर्स काफी महंगे हैं वहीं कई कैरेक्टर्स सस्ते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire के 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडी खरीद सकते हैं
#1 Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
#2 Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 30 स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाडी Free Fire में गिल्ड के लिए उपयोग कर सकते हैं
#3 Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#4 Laura
Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
#5 Antonio
Antonio को ज्यादा लोग उपयोग नहींबन करते लेकिन डिफेंसिव खिलाडी के लिए ये शानदार होगा। क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी ताकत गैंगस्टर स्पिरिट का सही तरह से उपयोग हो जाता है। इससे खिलाडी को मैच की शुरुआत में एक्स्ट्रा HP मिल जाती हैं। क्लासिक मैच में ये कैरेक्टर ज्यादा काम नहीं आता है। ये कैरेक्टर भी 8000 गोल्ड कोइंस में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- 3 पेट्स जिन्हें खिलाडी Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए उपयोग कर सकते हैं