Garena Free Fire में 39 कैरेक्टर्स मौजूद है। हर कैरेक्टर के पास अलग ताकत होती हैं और सभी कैरेक्टर्स का अलग-अलग उपयोग रहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम मौजूदा समय के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में मई 2021 के अंदर 5 शानदार कैरेक्टर्स
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - Skyler
Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ग्लूवॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।
#3 - Wukong

Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है। आपको अंतिम जोन में इससे फायदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें;- Free Fire के लिए गन स्किन्स मुफ्त में पाने के 3 आसान और शानदार तरीके
#4 - K (Captain Booyah)
K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#5 - Xayne

इस कैरेक्टर की ताकत Xtreme Encounter है। बेस लेवल पर 80 HP बढ़ जाती हैं। इससे ग्लू वॉल और शील्ड्स का डैमेज 40% तक बढ़ जाता है। साथ ही ये इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है। इसके अलावा कूलडाउन 150 सेकंड्स का रहता है। सबसे ज्यादा लेवल पर कैरेक्टर और भी ज्यादा बेहतर बन जाता है।
अन्य शानदार विकल्प: Chrono, A124
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 60 स्टाइलिश और फेंसी जिन्हें आप गिल्ड के लिए उपयोग कर सकते हैं