Free Fire में नए अपडेट के बाद 5 सबसे ताकतवर और जबरदस्त कैरेक्टर्स

(Image via Sportskeeda)
(Image via Sportskeeda)

Free Fire में हाल ही में एक नया अपडेट आया है। इसके साथ ही गेम में नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है और अब गेम में 36 कैरेक्टर्स मौजूद है। सबके मन में सवाल होगा कि अब सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स कौन-से है।


Free Fire में नए अपडेट के बाद 5 सबसे ताकतवर और जबरदस्त कैरेक्टर्स

DJ Alok (ताकत - ड्रॉप द बीट)

Free Fire में Alok
Free Fire में Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।


Chrono (ताकत - टाइम टर्नर)

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono को Free Fire में हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।


K (ताकत - मास्टर ऑफ ऑल)

Free Fire में K
Free Fire में K

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


Shirou (ताकत - डैमेज डिलिवर्ड)

Free Fire में Shirou
Free Fire में Shirou

Shirou को हाल ही में OB26 अपडेट के साथ रिलीज किया गया है। इस अपडेट में जब कोई दुश्मन 80 मिटर रेडियस के अंदर डैमेज देता है तो अटैकर की जगह 6 सेकंड के लिए मार्क हो जाएगी। ये सिर्फ उसी खिलाडी को दिखेगी। आपको रैंक मैचों में इससे काफी फायदा हो सकता है।


Jota (ताकत - सस्टेंड रेड्स)

 Free Fire में Jota
Free Fire में Jota

इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में SK Sabir Boss की तरह स्टाइलिश इन-गेम नाम कैसे बनाएं?