Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। गेम में अभी 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। कुछ कैरेक्टर्स काफी सस्ते हैं वहीं कुछ कैरेक्टर्स काफी ज्यादा महंगे है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे सस्ते और अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिनका उपयोग किया जा सकता है
#1 - Ford

Ford को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इसकी मदद से आप सेफ जोन के बाहर डैमेज को 4% तक कम कर सकते हैं।
#2 - Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
#3 - Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में फीमेल कैरेक्टर्स के 5 सबसे जबरदस्त विकल्प
#4 - Olivia

Olivia को Free Fire के इन-गेम स्टोर से 199 डायमंड्स या 2000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। Olivia की ताकत हीलिंग टच है। जब भी आप किसी प्लेयर को रिवाइव देंगे तो आपको एक्स्ट्रा 6HP मिलेगी।
#5 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है