Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त और महंगे कैरेक्टर्स जो खिलाड़ियों के पास जरूर होना चाहिए

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Garena Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। सभी कैरेक्टर्स को डायमंड्स की मदद से खरीदा जा सकता है। इस दौरान कुछ कैरेक्टर्स काफी सस्ते रहते हैं जबकि कुछ काफी महंगे रहते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 महंगे और सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त और महंगे कैरेक्टर्स जो खिलाड़ियों के पास जरूर होना चाहिए

#1 DJ Alok

youtube-cover
Ad

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत 599 डायमंड्स है।


#2 Chrono

youtube-cover
Ad

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। इस कैरेक्टर की कीमत 599 डायमंड्स है।


#3 K (Captain Booyah)

Free Fire में K (Captain Booyah)
Free Fire में K (Captain Booyah)

K की ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस कैरेक्टर की कीमत 599 डायमंड्स है।

Ad

ये भी पढ़ें:- क्या Free Fire डायमंड जनरेटर टूल्स से मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं?


#4 Shirou

Free Fire में Shirou
Free Fire में Shirou

इस कैरेक्टर का उपयोग इस समय किया जा सकता है जब कोई दुश्मन 80 मिटर रेडियस के अंदर डैमेज देता है तो अटैकर की जगह 6 सेकंड के लिए मार्क हो जाएगी। ये सिर्फ उसी खिलाडी को दिखेगी। इसके साथ ही पहले शॉट पर 50 प्रतिशत ज्यादा डैमेज मिलता है। हालांकि, इसका कूलडाउन 35 सेकंड्स का है। इस कैरेक्टर की कीमत 499 डायमंड्स है।

Ad

#5 Jota

Free Fire में Jota
Free Fire में Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है। इस कैरेक्टर की 499 डायमंड्स है।

Ad

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इस कीमत पर इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में लैंड करने के लिए कालाहारी मैप में 3 सबसे जबरदस्त जगहें

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications