Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। दरअसल, इस गेम में मेल कैरेक्टर्स के साथ कई सारे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स भी मौजूद है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी।
#2 Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#3 Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
#4 A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
#5 Laura

Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स