Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए

(Image Credits: Pinterest)
(Image Credits: Pinterest)

Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को हर कोई खेलना पसंद करता है। Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम में कई ऐसे कैरेक्टर्स है जिनसे प्लेयर्स को फायदा पहुँच सकता है।


Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए

1) Hayato

Hayato
Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।


2) Jota

Jota
Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।


3) DJ Alok

DJ Alok
DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के विकल्प


4) K (Captain Booyah)

K (Captain Booyah)
K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


5) Jai

Jai
Jai

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स

Edited by Ujjaval E-Sports