Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स

 (Image Credits: Pinterest)
(Image Credits: Pinterest)

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। इस समय गेम में 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। हर कैरेक्टर के पास अलग-अलग ताकत है, जिससे गेम में उन्हें मदद मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire में मौजूद 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स

1) Hayato

Hayato
Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।


2) Jota

Jota
Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।


3) DJ Alok

DJ Alok
DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में सिम्बॉल्स के साथ 40 अनोखे और स्टाइलिश नामों के विकल्प


4) K (Captain Booyah)

K (Captain Booyah)
K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


5) Jai

Jai
Jai

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे और शानदार कैरेक्टर्स के विकल्प

Edited by Ujjaval E-Sports