Free Fire में रैंक मोड का काफी महत्व है। आप अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं और अलग-अलग टियर पर जा सकते हैं। Free Fire में कैरेक्टर्स पर काफी जोर दिया जाता है। दरअसल, इस गेम में कई सारे अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद है और सबके पास ताकत मौजूद है। इस दौरान कुछ ऐसे फीमेल कैरेक्टर्स है जिनसे Free Fire में खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है।
Free Fire में रैंक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे फीमेल कैरेक्टर्स के विकल्प
1) Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी।
2) A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
3) Laura

Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 50 अनोखे और फेंसी नाम जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
4) Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
5) Kapella

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लोस्स भी 20% तक कम होता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स
