Garena Free Fire में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद है। इन कैरेक्टर्स को गोल्ड कोइंस या डायमंड्स की मदद से खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 8000 गोल्ड कोइंस की मदद से खरीद सकते हैं।
Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें 8000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं
#1 - Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। आप दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं और इसकी ताकत बढ़ जाती है। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
#2 - Hayato

इस कैरेक्टर की ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रेकोइल कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
#3 - Laura
Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं तो निशाना बेहतर हो जाता है। आपको ये कैरेक्टर 8000 कोइंस में मिल जाएगा। आपको जरूर इस कैरेक्टर से जरूर फायदा होगा।
#4 Miguel
Miguel के पास क्रेजी स्लेयर नाम की ताकत है। इस ताकत से हर किल के साथ खिलाड़ी की EP कुछ हद तक बढ़ाने की कोशिश करता है। ये कैरेक्टर गोल्ड कोइंस में खरीदा जा सकता है।
#5 Rafael

Rafael के पास डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है। कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस में पाया जा सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok का उपयोग करने के 5 सबसे बड़े और अहम कारण
