Free Fire में 5 शानदार गन कॉम्बिनेशन्स जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए 

image via ff.garena.com ff74
image via ff.garena.com ff74

Free Fire में रैंक सिस्टम की वजह से हर कोई बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। अगर आपको रैंक पुश करना है तो हथियारों का काफी ज्यादा महत्व है। अगर आपके पास हथियारों का सही कॉम्बिनेशन है तो आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।


Free Fire में 5 सबसे शानदार गन कॉम्बिनेशन्स

#1 - AK+MP40

Image via Imageshack
Image via Imageshack

AK और MP40 को साथ में उपयोग करने से आपको फायदा हो सकता है। MP40 को क्लोज रेंज में पछाड़ पाना भी मुश्किल है। इसके साथ ही AK का डैमेज और जबरदस्त फायर रेट आपको मिड रेंज में भी मदद कर सकता है।


#2 - SCAR+SPAS12

Image via ES games
Image via ES games

Scar काफी स्थिर गन है। आप इस गन को मिड रेंज के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप क्लोज रेंज के लिए SPAS12 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका डैमेज शानदार है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में डायमंड्स की खरीदी पर आसानी से 100% तक डिस्काउंट किस तरह हासिल करें?


#3 - AN94+AWM

Image via Spooky/YouTube
Image via Spooky/YouTube

AN94 और AWM को साथ लाने से आप लॉन्ग और मिड रेंज में फाइट्स ले सकते हैं। AN94 का रिकोईल जबरदस्त है जबकि AWM एक शानदार स्नाइपर राइफल है। आप क्लोज रेंज के लिए AN94 से भी काम चला सकते हैं।


#4 - M249+XM8

Image via MobileModegaming
Image via MobileModegaming

M249 और XM8 रोचक विकल्प रहेगा। XM8 में 2x स्कोप लगा रहता है और आप इसे मिड रेंज के लिए उपयोग किया जा सकते हैं है। M249 असल में सोलो बनाम स्क्वाड के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। M249 को एयरड्रॉप से हासिल करना पड़ता है।


#5 - AK+SKS

youtube-cover

Free Fire में DMR और AR को साथ रखने से आपको फायदा हो सकता है। AK को क्लोज रेंज और मिड रेंज में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा SKS में 4x स्कोप लगा हुआ रहता है। डैमेज इस गन को लॉन्ग रेंज के लिए सबसे बेहतर विकल्प बना देता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे सस्ते और जबरदस्त कैरेक्टर्स जिनका उपयोग किया जाना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports