Free Fire में खिलाड़ी अक्सर लॉन्ग रेंज के लिए स्नाइपर राइफल्स का उपयोग करते हैं। साथ ही क्लोज रेंज के लिए खिलाड़ी SMG का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को क्लोज रेंज के लिए सबसे बेहतर हथियारों की जानकारी नहीं रहती हैं।
Free Fire में क्लोज रेंज के लिए सबसे बेहतर हथियारों के विकल्प
#1 MP40

MP40 को क्लोज रेंज के लिए शानदार विकल्प माना जा सकता है। इसका रेट ऑफ फायर 83 का है। साथ ही इसका डैमेज 48 का है। MP40 असल में क्लोज रेंज में बेहतर है और आपको इसका उपयोग करने से काफी फायदा होगा।
#2 CG15

CG15 असल में क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों के लिए उपयोग की जा सकती हैं। इसका डैमेज 50 का है और इसकी रेंज 71 की है। इस गन से आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। खैर, एक खराब बात है कि गन में सिर्फ 20 बुलेट्स रहती हैं।
#3 MP5
इस गन का डैमेज 48 का है और MP5 में बुलेट्स की संख्या 48 है। क्लोज रेंज में इसके बेहतर फायर रेट की वजह से ये गन खास विकल्प रहेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त इनाम कैसे हासिल करें?
#4 M1014
Free Fire में M1014 काफी ताकतवर शॉटगन है। क्लोज रेंज में इसके कुछ शॉट्स से ही विरोधी नॉक हो सकता है। इसका डैमेज 94 का है। इसमें बुलेट्स की संख्या जरूर कम है लेकिन ये गन जबरदस्त विकल्प है।
#5 SPAS12

SPAS12 का डैमेज 97 का है और क्लोज रेंज में आप कुछ ही हिट्स से दुश्मन को ढेर कर सकते हैं। इसका फायर रेट 42 का है। ये 1v1 फाइट्स के लिए बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अनोखे और जबरदस्त इमोट्स जिनके बारे में खिलाड़ियों को पता होना चाहिए