Free Fire में ढेरों तरह के हथियार मौजूद है। खिलाड़ी हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और किल्स करने के लिए हथियारों का काफी अहम किरदार रहता है। बैटल रॉयल मोड में गन्स का चुनाव काफी अहम रहता है। हमेशा ही खिलाड़ियों को बेहतर गन कॉम्बिनेशन्स रखना चाहिए।
Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे शानदार और जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स
#1 - AK + M1014

AK को अपने घातक डैमेज के लिए जाना जाता है। आप इसे मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं लेकिन रेकोईल संभालने में खिलाड़ियों को जरूर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। M1014 के साथ खिलाड़ी अपनी क्लोज रेंज फाइट्स को भी बेहतर बना सकते हैं।
#2 - Scar + MP40

Scar को नए खिलाड़ियों के लिए Free Fire में अच्छा विकल्प माना जा सकता है। यह मिड-रेंज के लिए शानदार विकल्प है। इसके साथ MP40 जैसी ताकतवर क्लोज रेंज गन का उपयोग करके आप फायदा उठा सकते हैं। आपको हर तरह की फाइट्स में फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- नए खिलाड़ियों के लिए Free Fire में बेहतर तरीके से हेडशॉट के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
#3 - SKS + AK
AK का डैमेज जायदा है और खिलाड़ी इसे मिड रेंज में बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप SKS को साथ उपयोग कर सकते हैं और लॉन्ग रेंज के लिए यह शानदार विकल्प रहेगा।
#4 - Groza + MP5

Free Fire में Groza एक ताकतवर और जबरदस्त गन है। आप इसे लगभग हर रेंज में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ आप MP5 एक उपयोग करके क्लोज रेंज फाइट को बेहतर बना सकते हैं।
#5 - Scar + SPAS12
Scar और SPAS12 दोनों ही शानदर विकल्प है। आप SPAS12 से क्लोज रेंज में दुश्मनों को ढेर कर सकते हैं जबकि मिड रेंज के लिए Scar जैसी स्थिर गन सबसे अच्छा विकल्प है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हर एक खिलाड़ी की गन्स के कॉम्बिनेशन को लेकर अलग पसंद हो सकती है।)
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर 5 जबरदस्त चीज़ें जो खिलाड़ियों को डायमंड्स खर्च करके खरीदनी चाहिए