Free Fire में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। SMG गन्स को क्लोज रेंज के लिए शानदार विकल्प माना जा सकता है। कई लोगों के लिए बेहतर SMG ढूंढने में दिक्कतें आती होगी। इस आर्टिकल में हम कुछ बेहतर विकल्पों में बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त SMG गन्स जिनका उपयोग खिलाड़ियों को जरूर करना चाहिए
#1 - CG15

CG15 काफी ताकतवर गन है और क्लोज रेंज के लिए इसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसका डैमेज 50 का है जबकि फायर रेट 71 का है और इसकी एक्यूरेसी 60 की है। इसमें सिर्फ बुलेटुस की संख्या कम रहती है।
#2 - MP5

MP5 का डैमेज 48 का है जबकि मैगजीन में गोलियों की संख्या 48 है। यह एक शानदार SMG गन है लेकिन इसका क्लोज रेंज में उपयोग करना ही एक सही विकल्प रहेगा। मिड रेंज में यह फायदेमंद नहीं है।
#3 - MP40

MP40 को क्लोज रेंज के लिए सबसे जबरदस्त विकल्पों में गिना जा सकता है। इसका फायर रेट 83 का है जबकि इसका डैमेज 22 और 48 का है। MP40 को क्लोज रेंज में उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में कालाहारी मैप पर 3 सबसे खतरनाक जगहें जहां खिलाड़ियों को बिल्कुल भी लैंड नहीं करना चाहिए
#4 - Vector

Vector को Free Fire में कुछ जबरदस्त विकल्पों में गिना जाता है। इसका डैमेज 47 का है जबकि रेट ऑफ फायर 81 का है। आपको इस गन का उपयोग करने से फायदा होगा क्योंकि इसकी रीलोड स्पीड अच्छी है।
#5 - Thompson

Thompson में SMG का उपयोग करना एक जबरदस्त विकल्प रह सकता है। इसका डैमेज 50 का है जबकि रेट ऑफ फायर 77 का है। आपको इस गन से क्लोज रेंज के साथ मिड रेंज में भी फयदा हो सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग रह सकती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रेकोइल कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
