Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। दरअसल, गेम में कई जबरदस्त कैरेक्टर्स है। पिछले कुछ समय में कई लोगों ने Free Fire खेलना शुरू किया है। ऐसे में कुछ कैरेक्टर्स है जो उन खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प रह सकते हैं।
Free Fire में नए खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे अच्छे और उपयोगी कैरेक्टर्स
1) Ford

Ford को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इसकी मदद से आप सेफ जोन के बाहर डैमेज को 4% तक कम कर सकते हैं।
2) Kelly

Kelly को Free Fire के कुछ सबसे पुराने कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। खिलाडी इस कैरेक्टर को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स की मदद से हासिल कर सकते हैं। इसकी ताकत डैश है और आपकी स्पीड 1% बढ़ जाएगी। आपको यहां स्प्रिंटिंग में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है
3) Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
4) Olivia

Olivia को Free Fire के इन-गेम स्टोर से 199 डायमंड्स या 2000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है। Olivia की ताकत हीलिंग टच है। जब भी आप किसी प्लेयर को रिवाइव देंगे तो आपको एक्स्ट्रा 6HP मिलेगी।
5) Maxim
Maxim के पास Gluttony नाम की ताकत है। उनकी ताकत है वो मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। हालांकि, लेवल 6 पर मेड़कीट 12 प्रतिशत है। ये कैरेक्टर 8000 कॉइन्स या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 3 सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स जिनसे आपको फायदा हो सकता है
