Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम में उनकी अनोखी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है। गेम में कई महंगे कैरेक्टर्स भी मौजूद है लेकिन इस आर्टिकल में हम 5 सबसे सस्ते और उपयोगी कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिनसे खिलाड़ियों को जबरदस्त तरीके से फायदा मिल सकता है
#1 - Nikita

Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं।
#2 - Olivia

Olivia की ताकत हीलिंग टच है। जब भी आप किसी प्लेयर को रिवाइव देंगे तो आपको एक्स्ट्रा 6HP मिलेगी। Olivia को Free Fire के इन-गेम स्टोर से 199 डायमंड्स या 2000 गोल्ड कोइंस में हासिल किया जा सकता है।
#3 - Caroline
Caroline की मदद से आप शॉटगन चलाते समय 3% तक मूवमेंट स्पीड को आसानी से बढ़ा सकते हैं। साथ ही Caroline की लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड 8% तक बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे आप आसानी से हेडशॉट लगा सकते हैं
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 - Moco
Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स जिनसे आपको फायदा मिल सकता है