Free Fire में सभी कैरेक्टर्स की ताकत अलग है। इस गेम में कई जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स मौजूद हैं। आपको उनसे काफी फायदा होगा। इस आर्टिकल में हम 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में 5 फीमेल कैरेक्टर्स जिनका इस्तेमाल करके खिलाड़ियों को फायदा होगा
#1 A124
A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। आप सबसे ज्यादा लेवल पर 50 EP को HP में बदल सकते हैं और इसका कूलडाउन भी कम हो जाता है।
#2 Laura
Laura के पास शार्प शूटर नाम की ताकत है। दरअसल, इससे जब आप स्कोप खोलते हैं और निशाना बेहतर हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। अगर आप स्नाइपर का उपयोग करते हैं तो आपको फायदा होगा।
#3 Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। आप दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकते हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। यह कैरेक्टर अंतिम फाइट्स में काफी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के पुर्गाटोरी मैप में 3 खतरनाक जगहें जहां पर लैंड करने से आपको नुकसान होगा
#4 Kapella

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लॉस भी 20% तक कम होता है।
#5. Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के रिडिम्प्शन सेंटर पर रिडीम कोड्स का उपयोग करके इनाम किस तरह से हासिल करें?