Free Fire में सोलो vs स्क्वाड की लड़ाई जीतने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

image via ff.garena.com ff8
image via ff.garena.com ff8

Free Fire में अकेले दम पर पूरी स्क्वाड के सामने खेलना काफी मुश्किल है। इससे आपकी स्किल्स की परीक्षा होती हियँ। कई सारे खिलाड़ी स्क्वाड मोड में अकेले खेलना पसंद करते हैं। साथ ही वो सोलो vs स्क्वाड की लड़ाई में हिस्सा लेने की कोशिश करते है। अकेले दम पर पूरी स्क्वाड को धराशाई करना आसान नहीं है। इसके बावजूद इन टिप्स का उपयोग करके आप Free Fire में सोलो vs स्क्वाड की लड़ाई में जीत दर्ज कर सकते हैं।

Ad

Free Fire में सोलो vs स्क्वाड की लड़ाई जीतने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

#1 - लैंड करते समय स्कैन का उपयोग करें

 (Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)
(Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)

स्कैन एक जबरदस्त विकल्प है। इससे आपको दुश्मनों की जगह पता चल जाती हैं। ऐसे में अगर आप किसी बड़ी जगह पर लैंड कर रहे हैं तो आप निशान देखकर दुश्मन की जगह पता लगा सकते हैं। इसके बाद आप फायदा उठाकर उसपर हमला भी कर सकते हैं।

Ad

#2 - क्लोज रेंज के हथियार जरूर रखें

youtube-cover
Ad

अगर आप किसी स्क्वाड का मुकाबला अकेले कर रहे हैं तो ज्यादातर मौकों पर फाइट्स क्लोज रेंज में होती हैं। ऐसे में आपको MP40, Mag-7 और M1014 जैसे हथियारों का उपयोग Free Fire में करना चाहिए। इससे आप आसानी से दुश्मन को नॉक कर सकते हैं।


#3 - TPP का उपयोग करें

(Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)
(Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)

Free Fire में अकेले दम पर स्क्वाड को किल करने के लिए सबसे अहम थर्ड पर्सन पेर्स्पेक्टिव (TPP) है। अगर कोई स्क्वाड आपके ऊपर हमला कर देती हैं तो फिर आप आसानी से कवर के पीछे से उन्हें देख पाएंगे और सही समय आने पर आप हमला कर सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मई 2021 में 3 सबसे अच्छी SMG गन्स के विकल्प


#4 - ग्रेनेड और ग्लू वॉल्स का उपयोग करें

(Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)
(Image via Fireeyes Gaming/ YouTube)

आप सोलो मोड में ग्रेनेड और ग्लू वॉल्स से फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, आप जरूरत आने पर ग्लू वॉल से कवर बना सकते हैं। इसके साथ अगर दुश्मन कवर में है तो औ उसपर ग्रेनेड कर सकते हैं। इसके साथ ही स्मोक ग्रेनेड भी काफी उपयोगी है।

Ad

#5 - रश कभी न करें

youtube-cover
Ad

सोलो vs squad स्क्वाड के अंदर आपको शांत रहने की जरूरत है। आपको यहां दूसरा मौका नहीं मिलता है। ऐसे में आप शांत रहते हुए बिना रश करे खेलें। इससे आप सही समय पर दिमाग लगा पाएंगे। अगर आप अकेले ही 4 खिलाड़ियों के सामने जाएंगे तो किल हो जाएंगे। ऐसे में सब्र करते हुए उन्हें कोशिश करने दें।

ये भी पढ़ें:- क्या Free Fire के स्किन जनरेटर से सही मायने में मुफ्त में स्किन्स पाई जा सकती हैं?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications