Free Fire में इस समय 37 कैरेक्टर्स मौजूद है। खैर, समय-समय पर गेम में नए कैरेक्टर्स आते रहते हैं। ऐसे में ताकतवर कैरेक्टर्स की लिस्ट में बदलाव भी होते हैं। इस आर्टिकल में हम मौजूदा समय के 5 सबसे ताकतवर और जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 जबरदस्त और ताकतवर कैरेक्टर्स
#1 Dasha

उनके पास Partying On ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी।
#2 Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#3 DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर ही उपयोग करना चाहिए
#4 Jai

Free Fire में इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।
#5 K (Captain Booyah)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर 5 सबसे प्रबल और जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प