यूट्यूब पर कई लोग Free Fire की स्ट्रीमिंग और वीडियो डालते हैं। कई लोगों के काफी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं वहीं कुछ लोग के बीच काफी फेमस है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले Free Fire यूट्यूबर्स के बारे में बात करेंगे।
5 Free Fire यूट्यूबर्स जिनके सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स है
Total Gaming

Total Gaming को अज्जूभाई के नाम से भी जाना जाता है वो भारत के सबसे बड़े गेमिंग यूट्यूबर है। उनके चैनल पर 20.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और वो 2.7 बिलियन व्यूज हासिल कर चुके हैं। वो अपने चैनल पर Free Fire के टिप्स-ट्रिक्स, गाइड और अलग-अलग चैलेंज से जुडी वीडियो डालते रहते हैं।
NOBRU

NOBRU ब्राजील के एक स्ट्रीमर हैं। उनके चैनल पर 11.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और वो 732 मिलियन व्यूज हासिल कर चुके हैं। वो Free Fire से जुडी वीडियोस डालते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के साथ ही वो गेमप्ले की हाइलाइट्स और शार्ट क्लिप्स डालते हैं।
Gyan Gaming

Gyan Gaming एक भारतीय स्ट्रीमर है। वो अपने यूट्यूब चैनल पर Free Fire की लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। उनके चैनल पर 7.83 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और वो 842 मिलियन वीडियोस हासिल कर चुके हैं। वो गेम के अलावा अन्य कई वीडियोस भी डालते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में नए अपडेट के बाद क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स
MrStiven Tc

MrStiven Tc कोलंबिया के यूट्यूबर है। उनके चैनल पर 6.63 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और वो अबतक 703 मिलियन व्यूज हासिल कर चुके हैं। वो Free Fire अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीम करते हैं। साथ ही बो Nobru समेत कई यूट्यूबर्स के साथ कोलैब कर चुके हैं।
Antronixx G

Antronixx G मेक्सिको के एक यूट्यूबर है। उनके चैनल पर 7.27 मिलियन सब्सक्राइबर्स है और वो 800 मिलियन व्यूज हासिल कर चुके हैं। वो अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करने के साथ ही शॉट वीडियोस और Free Fire की गेमप्ले वीडियोस भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स