Free Fire में Chrono vs A124: कौन-सा कैरेक्टर ज्यादा ताकतवर है?

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर एक कैरेक्टर की अलग ताकत होती हैं। गेम में हमेशा ही Chrono और A124 की तुलना की जाती हैं। कई लोगों को दोनों में से बेहतर विकल्प के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के अंदर हम दोनों की तुलना करने वाले हैं।


Free Fire में A124 और Chrono में से कौन-सा बेहतर है?

A124

 Free Fire में A124
Free Fire में A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं और इसका कूलडाउन 90 तक हो जाता है। ये काफी फायदेमंद विकल्प है। सबसे ज्यादा लेवल पर A124 अपनी 50 EP को HP में बदल देता है और कूलडाउन भी कम होकर 60 का हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के OB27 अपडेट के बाद 10 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए


Chrono

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं और कूलडाउन कम हो जाता है।


नतीजा

Chrono नए अपडेट के बाद जरूर बदल गया है। खैर, इसका कूलडाउन काफी ज्यादा है। दूसरी ओर A124 का कूलडाउन कम है। A124 से HP में फायदा होता है जबकि Chrono से मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं। देखा जाए तो दोनों ही कैरेक्टर्स शानदार है। इसके बावजूद Chrono बेहतर विकल्प माना जाएगा क्योंकि रैंक मैचों में मूवमेंट स्पीड और डैमेज का काफी महत्व है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok vs Chrono: कौन-सा कैरेक्टर अपडेट के बाद बेहतर विकल्प है?