Free Fire के OB27 अपडेट के बाद 10 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम के अंदर 39 कैरेक्टर्स मौजूद है और हर एक कैरेक्टर के पास खास ताकत है। खैर, इस आर्टिकल में हम नए अपडेट के बाद 10 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire के OB27 अपडेट के बाद 10 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए

#1 - Drop the Beat

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।


#2 - Skyler

youtube-cover

Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।


#3 - Chrono

youtube-cover

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।


#4 - Xayne

Free Fire में Xayne
Free Fire में Xayne

इस कैरेक्टर की ताकत Xtreme Encounter है। बेस लेवल पर 80 HP बढ़ जाती हैं। इससे ग्लू वॉल और शील्ड्स का डैमेज 40% तक बढ़ जाता है। साथ ही ये इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है। इसके अलावा कूलडाउन 150 सेकंड्स का रहता है।


#5 - K

Free Fire में K
Free Fire में K

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए 30 स्टाइलिश और जबरदस्त नाम जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं


#6 - Jota

youtube-cover

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।


#7 - Steffie

Free Fire में Steffie
Free Fire में Steffie

Steffie की मदद से ग्रेनेड का डैमेज 15% तक कम हो जाता है और बुलेट का डैमेज 5% तक सिर्फ 5 सेकंड्स के लिए कम हो जाता है। अगर आप किल्स के लिए खेलते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया होगा।


#8 - A124

Free Fire में A124
Free Fire में A124

A124 को Free Fire की सबसे अच्छी कैरेक्टर में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत थ्रिल ऑफ बैटल है। इसे आप 25 EP को HP में बदल सकते हैं। ये काफी फायदेमंद विकल्प है।


#9 - Hayato

Free Fire में Hayato
Free Fire में Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।


#10 - Shirou

youtube-cover

इस कैरेक्टर का उपयोग इस समय किया जा सकता है जब कोई दुश्मन 80 मिटर रेडियस के अंदर डैमेज देता है तो अटैकर की जगह 6 सेकंड के लिए मार्क हो जाएगी। ये सिर्फ उसी खिलाडी को दिखेगी। इसके साथ ही पहले शॉट पर 50 प्रतिशत ज्यादा डैमेज मिलता है। हालांकि, इसका कूलडाउन 35 सेकंड्स का है। आपको रैंक मैचों में इससे काफी फायदा हो सकता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इसे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में OB27 अपडेट के बाद 8000 गोल्ड कोइंस के अंदर 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स