Free Fire में हर कोई चाहता है कि फाइट्स लेते समय उसे आसानी से जीत मिल जाए। इसके बावजूद यह कार्य आसान नहीं है। अगर आपको लगभग हर बार फाइट में जीतना और बेहतर प्रदर्शन करना है तो फिर हेडशॉट लगाना सबसे शानदार विकल्प रहेगा। आप सही तरह से हेडशॉट लगा लेंगे तो दुश्मन आसानी से किल हो जाएगा।
हेडशॉट लगाने के साथ ही गेम में बेहतर बनने के लिए मूवमेंट स्पीड भी जरुरी है। इससे आपका गेमप्ले बेहतर बनता है। अगर आप दोनों चीज़ों में सुधार करना चाहते हैं तो सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग करना अच्छा विकल्प माना जाएगा।
Free Fire में आसानी से हेडशॉट लगाने और तेजी से मूवमेंट करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
नोट: इस आर्टिकल में बताई गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स काफी ज्यादा है। हर एक डिवाइस के अनुसार सेंसिटिविटी सेटिंग्स अलग होती है।
![Free Fire की सेंसिटिविटी सेटिंग्स](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/ea102-16176896844350-800.jpg 1920w)
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 100
- 2X स्कोप: 90
- 4X स्कोप: 80
- AWM स्कोप: 65
- फ्री लुक: 100
आप इन स्टेप्स का पालन करके सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदल सकते हैं:
स्टेप 1: Garena Free Fire खोलें और Settings के विकल्प में जाएं।
स्टेप 2: मेनू का विकल्प खुलेगा। इसके बाद "Sensitivity" के विकल्प पर जाएंं।
स्टेप 3: ऊपर दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करे।
ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त गन कॉम्बिनेशन्स जिनकी मदद से खिलाड़ियों को रैंक बढ़ाने में आसानी होगी
आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स करने के तुरंत बाद ही फायदा नहीं होगा। आपको तेजी से हेडशॉट लगाने और स्क्रीन को तेजी से पलटने का अभ्यास करना होगा। आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर कुछ दिनों तक अभ्यास कर सकते हैं और पहले से बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 एक्टिव कैरेक्टर्स जिनकी ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है