Free Fire में कई अलग-अलग तरीके के हथियार है। गेम में SMG को क्लोज रेंज की फाइट्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। कुछ ऐसी SMG गन्स है, जिन्हें आप Free Fire में उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire की 5 सबसे बढ़िया SMG गन्स
#1 - CG15

CG15 एक ताकतवर क्लोज रेंज गन है। इसका डैमेज 50 का है वहीं इसके एक मैग में 20 बुलेट्स रहित हैं। आप इसे आसनी से मिड रेंज में भी उपयोग कर पाएंगे।
#2 - MP5

MP5 का डैमेज रेट 48 है वहीं इसमें 48 गोलियां रहती हैं। साथ ही इसका फायर रेट 76 है। हालांकि ये गन लॉन्ग रेंज में उतनी अच्छी नहीं है।
#3 - MP40

MP40 को क्लोज रेंज में सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस गन का फायर रेट 83 का है वहीं इसका डैमेज रेट 22 और 48 का है। आप MP40 को लॉन्ज रेंज में उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसमें एक राउंड में 20 गोलियां होती हैं।
#4 - Vector

Vector को हाल ही में Free Fire के अंदर जोड़ा गया है। इसका डैमजे 47 है वहीं रेट ऑफ फायर 81 है। साथ ही इसमें अकीबो पर्क है और इसका अर्थ है कि आप एक बार में दो वेक्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।
#5 - Thompson

Thompson काफी अच्छा विकल्प है। इसका डैमेज 50 वहीं रेट ऑफ़ फायर 77 है। साथ ही इसकी मैगजीन कैपेसिटी 42 है। आप इस गन को क्लोज रेंज के साथ ही मिड रेंज में भी उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 30 स्टाइलिश और शानदार नाम जिन्हें आप गिल्ड में उपयोग कर सकते हैं