Free Fire में Chrono vs DJ Alok: कौन-सा कैरेक्टर रैंक मोड के लिए बेहतर है?

(Image via Sportskeeda)
(Image via Sportskeeda)

Garena Free Fire में हर कोई रैंक बढ़ाना चाहता है। ऐसे में फाइट्स और मैचों के दौरान कैरेक्टर्स काफी अहम किरदार निभाते हैं। गेम में Chrono और DJ Alok को काफी पसंद किया जाता है। अगर आपको रैंक मोड के लिए अच्छा कैरेक्टर चाहिए तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।


Free Fire में Chrono और DJ Alok: कौन-सा रैंक मोड के लिए बेहतर विकल्प है?

Chrono

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमेज को 600 तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 5% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 200 सेकंड्स है। लेवल बढ़ाने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती हैं और कूलडाउन कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Chrono vs Shirou: कौन-सा कैरेक्टर बेहतर और ज्यादा ताकतवर है?


DJ Alok

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं। लेवल बढ़ने पर कैरेक्टर और बेहतर होता जाता है


तुलना: कौनसा बेहतर है?

youtube-cover

Free Fire में Chrono और DJ Alok दोनों ही कैरेक्टर्स रैंक पुश के लिए अच्छा है। Chrono से दुश्मन द्वारा दिया गया डैमेज कम होता है और मूवमेंट स्पीड बढ़ती हैं। DJ Alok से भी मूवमेंट स्पीड बढ़ती हैं और लगातार HP वापस आती रहती हैं। ऐसे में दोनों ही बेहतर विकल्प है और उन दोनों से लगभग एक जैसी ही मदद मिलती हैं। आप Alok को चुन सकते हैं क्योंकि Chrono का कूलडाउन ज्यादा है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की कैरेक्टर्स को लेकर पसंद अलग हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में Chrono vs Jai: कौन-सा कैरेक्टर फैक्ट्री चैलेंज के लिए बेहतर है?