Free Fire में डायमंड्स का काफी ज्यादा महत्व है। इसकी मदद से आप अलग-अलग कैरेक्टर्स, स्किन्स, पेट्स और इमोट्स समेत कई चीज़ पा सकते हैं। हालांकि, डायमंड्स मुफ्त में नहीं आते हैं। इसके लिए असली पैसों की जरूरत होती हैं। आइए डायमंड्स के टॉप-अप के तरीकों और अन्य चीज़ों के बारे में जानते हैं।
Free Fire में डायमंड्स के टॉप-अप को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकरी
डायमंड्स खरीदने के कई सारे अलग-अलग तरीके मौजूद है:
#1 - इन-गेम
![In-game](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/60372-16115566693260-800.jpg 1920w)
खिलाडी गूगल प्ले स्टोर द्वारा डायमंड्स पा सकते हैं। आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है:
स्टेप 1: Garena Free Fire में डायमंड्स का आयकन रहता है, उसपर क्लिक करें
स्टेप 2: डायमंड्स के कई विकल्प आएंगे। यहां आप टॉप-अप की संख्या चुनें।
स्टेप 3: गूगल प्ले स्टोर में किसी भी विकल्प से पेमेंट कर दें। डायमंड्स आपके एकाउंट में आ जाएंगे।
भारतीय यूजर्स के लिए इन-गेम टॉप-अप की कीमत:
- 80 भारतीय रूपये - 100 डायमंड्स
- 240 भारतीय रूपये - 310 डायमंड्स
- 400 भारतीय रूपये - 520 डायमंड्स
- 800 भारतीय रूपये - 1060 डायमंड्स
- 1600 भारतीय रूपये - 2180 डायमंड्स
- 4000 भारतीय रूपये - 5600 डायमंड्स
#2 - टॉप-अप वेबसाइट्स
Free Fire के लिए डायमंड्स का टॉप-अप करने के लये Codashop और Games Kharido की तरह कई सारी वेबसाइट मौजूद है। हर वेबसाइट पर डायमंड्स की कीमत अलग-अलग मौजूद है। साथ ही ये हर देश के यूजर्स पर भी निर्भर है।
Codashop
![Codashop](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/7ac52-16115567194805-800.jpg 1920w)
Codashop काफी फेमस वेबसाइट है और इसे कई खिलाडियों द्वारा टॉप-अप के लिए उपयोग किया जाता है।
इन स्टेप्स का पालन करके आप डायमंड्स का टॉप-अप कर सकते हैं:
स्टेप 1: Codashop की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर इस लिंक पर क्लिक करके वहां पहुंचें।
स्टेप 2: Free Fire के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद कई सारे टॉप-अप्स स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire की 3 सबसे बेहतर स्नाइपर राइफल्स
स्टेप 3: डायमंड्स के किसी एक ऑफर को चुनें और पर्चेस पर क्लिक करें। अपनी डिटेल और ID डालने के बाद आप अलग-अलग तरीके से पेमेंट कर सकते हैं।
इसके तुरंत बाद डायमंड्स आपके एकाउंट में आ जाएंगे।
Games Kharido
![Games Kharido](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/df853-16115567026085-800.jpg 1920w)
Games Kharido काफी बड़ी वेबसाइट है और इसे लाखों लोग उपयोग करते हैं। इस साइट में अभी पहली खरीदी पर 100% डिस्काउंट चल रहा है। खैर, इन स्टेप्स की मदद से आप Free Fire के लिए डायमंड्स खरीद सकते हैं।
स्टेप 1: Games Kharido को यहां क्लिक करके खोलें।
स्टेप 2: इसके बाद फेसबुक एकाउंट या Free Fire ID से लोग-इन करें।
स्टेप 3: कई सारे टॉप-अप खुल जाएंगे और यहां से अपने अनुसार एक कोई भी विकल्प चुनें और पेमेंट करें।
इसके बाद डायमंड्स आपके एकाउंट में आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के 5 कैरेक्टर्स जो प्रसिद्ध लोगों पर आधारित है