Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड का नया सीजन शुरू हुआ है। हर कोई चाहेगा कि वो जल्द से जल्द रैंक बढ़ाए और इनाम हासिल करें। DJ Alok, Hayato और Elite Andrew तीन सबसे कैरेक्टर्स है जिनकी Free Fire में में तुलना की जा सकती हैं।
Garena Free Fire में DJ Alok, Elite Andrew और Hayato में से क्लैश स्क्वाड मोड के लिए कौन-सा कैरेक्टर शानदार विकल्प है?
DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें 8000 गोल्ड कोइंस में खरीदा जा सकता है
Elite Andrew

Elite Andrew से आर्मर का डैमेज 8% तक कम हो जाता है। इसके अलावा लेवल 6 पर डैमेज 14 का हो जाता है। साथ ही आपको ये क्लोज रेंज फाइट में काफी मदद कर सकता है। आप आसानी से फाइट ले पाएंगे।
Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही क्लैश स्क्वाड मोड के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
नतीजा: कौन बेहतर है?
Hayato, Elite Andrew और DJ Alok तीनों ही क्लैश स्क्वाड के लिए बेहतर विकल्प है। Elite Andrew और Hayato से आपको आर्मर पेनिट्रेशन में फायदा होता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आपको जरूर ही फायदा मिलेगा। इसके आलावा DJ Alok से मूवमेंट स्पीड और HP बढ़ाने में फायदा होता है। इस वजह से कहा जा सकता है कि DJ Alok क्लैश स्क्वाड मोड के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में पुर्गाटोरी मैप के अंदर लैंड करने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए