नवंबर के महीने में Free Fire में फ्री डायमंड्स कैसे पाएं?

Free Fire
Free Fire

Free Fire में डायमंड्स को असली पैसों द्वारा खरीदा जा सकता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे तरीके है जिनसे मुफ्त में डायमंड्स पाए जा सकते हैं।

नवंबर के महीने में Free Fire में फ्री डायमंड्स कैसे पाएं?

#1 गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स की मदद से

Image Credits: Google Opinion Rewards
Image Credits: Google Opinion Rewards

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स द्वारा प्ले क्रेडिट पाना सबसे अच्छा विकल्प है। यहां आप आपको कई सारे सर्वे मिल जाएंगे, जिन्हें पूरे करके आप इनाम पा सकते हैं। इसके बाद आप इससे Free Fire के लिए डायमंड्स खरीद सकते हैं।

इन स्टेप्स का पालन करें और गूगल प्ले से इनाम पाएं:

स्टेप 1: गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

स्टेप 2: आपको कुछ साधारण सवालों के जवाब देने हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लाइट अप बरमुंडा इवेंट से जुडी छोटी-बड़ी हर जानकारी

स्टेप 3: गूगल आपके जवाब पढ़ेगा और फिर आपको इसके अनुसार प्ले क्रेडिट दिया जाएगा। इसके साथ ही आपके सामने कुछ सर्वे भी आएंगे और इससे भी इनाम मिल सकते हैं।

स्टेप 4: कुछ समय बाद आप पूरी राशि जमा होने के बाद रिडीम कर सकते हैं। इसके बाद गूगल प्ले क्रेडिट का उपयोग Free Fire में डायमंड्स के लिए कर सकते हैं।


#2 GPT ऐप्स और वेबसाइट

Roll Pay और Easy Rewards के रूप में कई सारी ऐप्स है जहां आप सर्वे, क्विज, ऐप्स डाउनलोड करके, वीडियो देखकर और अन्य टास्क पूरे करके इनाम पा सकते हैं। इसके बाद आप उन पैसों से डायमंड्स खरीद सकते हैं।

इसके अलावा वेबसाइट पर आप ऐप्स की तरह टास्क पूरे करके इनाम पा सकते हैं। Swagbucks, Ysense, Idle-empire आदि के रूप में कई सारी भरोसेमंद वेबसाइट है। इन वेबसाइट से आप गूगल प्ले गिफ्टकार्ड पा सकते हैं। साथ ही इसका उपयोग करके आपको डायमंड्स भी मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर्स