Free Fire में स्टाइलिश नामों का काफी ज्यादा चलन है। आजकल हर कोई अपने लिए स्टाइलिश नाम रखने की इच्छा रखता है। ऐसे में कुछ ऐसी वेबसाइट है जहां से आप अपने नाम को डिजाइन करके फेंसी बना सकते हैं।
Free Fire में स्टाइलिश नाम किस तरह बनाएं?
![FancyTextGuru.com](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/02/b38ca-16128515602073-800.jpg 1920w)
साधारण कीबोर्ड से खिलाडी स्टाइलिश गिल्ड नाम नहीं पा सकते हैं। इसलिए उन्हें fancytextguru, fancytexttool और lingojam जैसी कुछ वेबसाइट का उपयोग करना होगा।
अगर आप अपने लिए स्टाइलिश नाम रखना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: पहले ऊपर दी गई कोई एक वेबसाइट खोलें।
ये भी पढ़ें:- 3 पेट्स जिन्हें खिलाडी Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए उपयोग कर सकते हैं
स्टेप 2: इसके बाद टेक्स्ट की जगह पर नाम डालें और आपको कई सारे अलग-अलग फोंट्स और सिम्बॉल्स के साथ नतीजे मिल जाएंगे।
स्टेप 3: अपनी पसंद का एक नाम/IGN चुनें और उसे कॉपी करके Free Fire में उपयोग कर लें।
Free Fire में नाम किस तरह बदलें?
इन स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से Free Fire में अपना नाम चेंज कर सकते हैं:
- Garena Free Fire खोलें और प्रोफाइल वाले विकल्प पर जाएं।
- आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी। इसके बाद पिले रंग का नेम चेंज का बटन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
- एक बॉक्स खुलेगा और यहां पर आपको नया नाम डालना है। टेक्स्ट के लिए दी गयी जगह में नाम डालें और नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
- आपका नाम बदल जाएगा। ध्यान रहे कि आपको 390 डायमंड्स की जरूरत होगी।
अगर आपके पास नाम बदलने के लिए कार्ड पहले से ही मौजूद हो तो आपके पास अलग विकल्प आएगा और आप वहां से बिना डायमंड्स के नाम बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स