Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को डेढ़ साल पहले सुरक्षा की वजह से बैन किया गया था। हालांकि, 31 अगस्त 2023 को नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में Free Fire India की वापसी का ऐलान किया गया है जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर 5 सितंबर से उपलब्ध होगा। इस टाइटल के नए ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी है। इसका ट्रेलर आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाएगा, जिसमें भारत के लोकप्रिय एथलीट्स सुनील छेत्री, साइना नेहवाल, लीएंडर पैस और राहुल चौधरी के चेहरे देखने को मिले हैं।आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित अनोखा कैरेक्टर और अन्य आयटम्स देखने को मिलने वाले हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम कोलैबरेशन और अन्य फीचर्स पर नजर डालने वाले हैं।Free Fire India में एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ कोलैबरेशन: कैरेक्टर का नाम, फीचर्स और अन्य जानकारी View this post on Instagram Instagram PostFree Fire को भारतीय सरकार के द्वारा सुरक्षा की वजह से बैन किया गया था। इस बार गरेना ने भारतीय कंपनी Yotta के साथ मिलकर खिलाड़ियों के डाटा को सुरक्षित रखने का भार उठाया है।डेवलपर्स गेम के स्टोर सेक्शन में अनोखे फीचर्स प्रदान करने वाले हैं जो गेमिंग कम्युनिटी के लिए लाभदायक माने जा रहे हैं। इसमें गेम खेलने की सीमा का अनोखा फीचर्स होगा, जिसमें प्लेयर्स को "Take a Break" की सुचना मिलेगी। इसकी अलावा उम्र सीमा, पैसा खर्च करने की सीमा और बेकार व्यवहार पर रिपोर्ट कर सकते हैं। यह सभी फीचर्स खिलाड़ियों को ओर उत्साहित कर रहे हैं।MS Dhoni के ब्रांड एम्बेसडर बनने पर गेम के अंदर कौन-से शानदार फीचर्स देखने की उम्मीद है? View this post on Instagram Instagram PostFree Fire India गेम के नए ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी बने हैं। गेम के अंदर धोनी पर आधारित Thala नाम का अनोखा पात्र पेश होगा। हालांकि, इस कैरेक्टर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।आपको बता दें, MS Dhoni को गेम के लोडिंग स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है जो एक प्रभावित करने वाला नजारा हो सकता है। डेवलपर्स Thala थीम पर आधारित अनेक आयटम्स को जोड़ेंगे, जिसमें ग्लू वॉल, बैकपैक, ग्रेनेड्स, पैन स्किन और अन्य इनाम उपस्थित होने वाले हैं।