Free Fire India के रिलीज का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार, डेवलपर्स से कर रहे हैं बड़ी मांग

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। यह गेम एक महीने पहले आने वाला था लेकिन इसकी तारीख को आगे बढ़ाया गया। अभी तक गेम वापस नहीं आया है। हर कोई जानना चाहता है कि गेम कब वापस आएगा। Garena के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस गेम की वापसी को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire India के रिलीज का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

Free Fire India की रिलीज डेट को लेकर X (पहले ट्विटर) पर फैंस सवाल कर रहे हैं। हर कोई एक रिलीज डेट की मांग कर रहा है और कई लोग इसी बीच डेवलपर्स की चुप्पी के कारण थोड़े निराश भी हैं। आप नीचे कुछ पोस्ट्स देख सकते हैं:

Ad

(Free Fire India, क्या आप भारत में गेम के अनबैन की तारीख बता सकते हैं? कई सारी अफवाहें सामने आ रही हैं लेकिन कोई भी तारीख सही नहीं है। क्या आप अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तारीख बता सकते हैं? हमारे ट्वीट का जवाब दें। मुझे उम्मीद है कि आप हमें रिप्लाई देंगे।)

Ad

(Free Fire India कब लॉन्च होगा?)

Ad

(कहां हो भाई? कब आएगा Free Fire India?)

Free Fire India के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फैंस का गुस्सा फूट रहा है। इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैंस कमेंट करते हुए गेम को रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। आप कुछ कमेंट्स नीचे भी देख सकते हैं:

फैन की प्रतिक्रिया
फैन की प्रतिक्रिया

(गेम लाइए, फालतू चीज़ें नहीं चाहिए।)

Ad
फैन की प्रतिक्रिया
फैन की प्रतिक्रिया

(हमारा गेम आएगा, या नहीं?)

Free Fire India असल में भारत के लिए आ रहा है और यह दूसरे देशों में उपलब्ध नहीं रहेगा। इसमें भारत से जुड़े खास फीचर्स को भी जोड़ा जाने वाला है। इसी वजह से गेम के रिलीज में समय लग रहा है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications