Free Fire India वर्जन: प्री-रजिस्ट्रेशन, साइज और डाउनलोड करने का तरीका

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: Garena ने फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की वापसी के ऐलान के साथ सभी को खुश कर दिया था। भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास वर्जन को रिलीज किया जाएगा। 5 सितंबर 2023 को गेम की वापसी देखने को मिलेगी। इस आर्टिकल हम प्री-रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड साइज और तरीके पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire India के प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं

Ad

Garena ने Free Fire India की प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक को सोशल मीडिया हैंडल्स के बायो में लगाया हुआ है। ऐसे में आप वहां जाकर आसानी से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। गेम की वापसी के ऐलान के साथ ही रजिस्ट्रेशन का विकल्प आ गया था।


Free Fire India को कैसे डाउनलोड करें?

Ad

अगर भारतीय वर्जन के लिए आप प्री-रजिस्टर करते हैं, गेम अपने आप डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि, रिलीज होने के बाद आप इसे खुद जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 5 सितंबर 2023 को गेम के रिलीज होने के बाद नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

  • स्टेप 1: आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर को खोलना है।
  • स्टेप 2: गेम का नाम सर्च करना है, आपको सबसे ऊपर विकल्प मिल जाएगा।
  • स्टेप 3: उसपर क्लिक करें और फिर इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।

गेम के APK फाइल का साइज संभावित रूप से 300 MB से 400 MB के बीच रहने वाला है। हालांकि, आपको OBB फाइल भी डाउनलोड करनी पड़ेगी। साथ ही इन-गेम डाउनलोड के लिए रिसोर्स और मैप्स की फाइल्स भी उपलब्ध रहने वाली हैं। आपको बता दें कि अगर इस गेम को आप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फिर कम से कम 1.5 GB के करीब स्टोरेज रखें।

एप्पल ऐप स्टोर पर गेम का डाउनलोड साइज बहुत ज्यादा रहेगा। ऐसे में आईफोन पर आपको और ज्यादा स्टोरेज रखनी होगी। देखा जाए तो गेम को बिना लैग के खेलने के लिए कम से कम 3 GB जरूर खाली रखें।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications