Free Fire India: गरेना (Garena) का लोकप्रिय टाइटल लंबे समय के बाद फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) भारत में वापसी करने वाला है। भारतीय सरकार ने डेढ़ साल पहले सभी चायना की एप्लिकेशंस समेत Free Fireको बैन किया था। गेम को बैन करने के पीछे सबसे बड़ा कारण सुरक्षा को बताया गया था।आपको बता दें, डेवलपर्स Free Fire India को सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए रिलीज करने वाले हैं। इस समय गूगल प्ले स्टोर पर इस बैटल रॉयल गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है, जहां जाकर गेम को प्री-इंस्टॉल कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में गेम को प्री-रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी दी गई है।गूगल प्ले स्टोर पर Free Fire India का प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें? View this post on Instagram Instagram Post31 अगस्त 2023 को नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें गरेना ने Free Fire India को आधिकारिक तौर पर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर रिलीज करने का ऐलान किया गया। इस टाइटल को प्लेयर्स 5 सितंबर 2023 से डाउनलोड कर पाएंगे।हालांकि, इस बैटल रॉयल गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का खुलासा इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर हुआ है। वर्तमान में गेम को खेल नहीं सकते हैं, क्योंकि सिर्फ प्लेयर्स को प्री-रेजिस्ट्रेशन का विकल्प देखने को मिल रहा है। View this post on Instagram Instagram Postइस टाइटल का ट्रेलर खिलाड़ियों को Free Fire India के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पेज पर देखने को मिल जाएगा, जिसमें भारत के लिजेंड्री एथलीट्स प्लेयर्स सुनील छेत्री, लीएंडर पैस, राहुल चौधरी और साइना नेहवाल के साथ कोलैबरेशन किया है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी गेम के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। यहां पर प्री-रजिस्ट्रेशन की स्टेप्स दी गई है:स्टेप 1: आपको स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा। सीधे प्री-रजिस्ट्रेशन पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।स्टेप 2: उसके बाद 'Install' बटन पर टच करें।स्टेप 3: 'Got it' पर क्लिक करें। प्री-रजिस्टर हो जाएगा। गेम उपलब्ध होने के बाद नोटिफिकेशन मिल जाएगा।स्टेप 4: गेम को डाउनलोड करके नए फीचर्स का मजा ले सकते हैं।