Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। इस दौरान कुछ कैरेक्टर्स असली जीवन के फेमस लोगों पर बने हुए। इस आर्टिकल में हम उन्हें कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में फेमस लोगों पर बने कैरेक्टर्स की लिस्ट
#1 K

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ासकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#2 Jai

Jai गेम के नए नए कैरेक्टर्स में से एक है और ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। असल में ये बॉलीवुड एक्टर ह्रितिक रोशन पर आधारित है और ये Free Fire में पहला भारतीय कैरेक्टर है।इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं।
#3 Jota

Jota का कैरेक्टर प्रसिद्ध इंडोनेशियाई एक्टर Joe Taslim पर आधारित है। Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे महंगे कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडी उपयोग कर सकते हैं
#4 Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#5 Chrono

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का कैरेक्टर Free Fire में आ गया है। Chrono को हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
(नोट: इस आर्टिकल में बताए गए कैरेक्टर्स की ताकत सबसे ज्यादा लेवल तक है।)
ये भी पढ़ें:- Free Fire में खिलाडियों के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के विकल्प