Free Fire MAX में OB47 अपडेट में आएंगे कई बदलाव, नए फीचर्स के साथ Koda कैरेक्टर होगा रिलीज

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

New Features in OB47 Update: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए-नए अपडेट आते हैं। डेवलपर्स द्वारा इन अपडेट को बनाया और रिलीज किया जाता है। इससे गेम पर लगातार फैंस की नज़र बनी रहती है और नए फीचर्स के कारण गेमप्ले रोचक रहता है। अभी OB46 वर्जन चल रहा है और यह अपने आप में काफी चेंज लेकर आया था। अब अगले अपडेट की रिलीज डेट आ गई है और इसके साथ भी बदलाव आने वाले हैं। बता दें कि यह अपडेट 4 दिसंबर 2024 को आने वाला है। इस आर्टिकल में नए अपडेट के साथ आने वाले बदलावों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में OB47 अपडेट के साथ आएंगे कई बड़े बदलाव, नए फीचर्स के साथ Koda कैरेक्टर होगा रिलीज

Ad

Free Fire MAX में OB47 अपडेट के साथ ढेरों बदलाव होंगे और कुछ मुख्य चीजों के बारे में आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है। नीचे इन अपडेट्स के बारे में जानकारी दी गई है:

  • नया Koda कैरेक्टर आने वाला है।
  • M590 शॉटगन को रिलीज किया जाएगा, जिसके साथ एरिया एक्सप्लोजन भी रहेगा।
  • स्नाइपर में अब क्रॉसहेयर देखने को मिलेगा।
  • फिस्ट्स और पैंट्स के साथ फिनिशिंग मूव होंगे।
  • P90, M4A1, M14, Trogon और M1014 में कुछ छोटे-मोटे एडजस्टमेंट किए जाएंगे।
  • Ryden, Lila, Hayato, Kairos, Nairi, Wukong और Tatsuya के मामले में थोड़ा संतुलन बनाया जाएगा।
  • Alvaro “Rageblast” और Skyler की ताकत में चेंज होगा।
  • Awakening सिस्टम में बदलाव होने वाला है।
  • बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड थोड़े बदलाव होंगे।
Ad

Free Fire MAX में नया अपडेट आने के बाद डेवलपर्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर इसके पैच नोट्स आ जाएंगे। इससे अपडेट में आए हर एक छोटे-बड़े बदलाव के बारे में फैंस को पूरी तरह से जानकारी मिल जाएगी।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications