Free Fire MAX में नए OB42 के साथ Bermuda मैप में हुआ बड़ा बदलाव, डेवलपर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान करते हुए जीता फैंस का दिल

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB41 अपडेट सफल रहा था और अब OB42 अपडेट आ गया है। इस अपडेट के साथ ढेरों फीचर्स आए हैं और Bermuda मैप में बड़ा बदलाव किया गया है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के इस मैप में आए बदलावों को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB42 अपडेट के बाद Bermuda Map में बड़े बदलाव हुए

नए अपडेट के साथ Bermuda मैप में कुछ बदलाव हुए हैं:

साधारण बदलाव

Garena ने आधिकारिक पैच नोट्स में Bermuda मैप में आए बदलाव को लेकर कहा,

"Bermuda का क्लासिक मैप अब और ज्यादा रोचक बन गया है। अब मैप में बर्फ गिरेगी और बिल्डिंग के टॉप, पेड़ों और घास पर बर्फ जमी होगी। यह सफेद रंग में खूबसूरत दिखेगी।"

उन्होंने आगे कहा,

"आप ग्राउंड पर हर जगह बर्फ देख पाएंगे और आपको इस बार देखने की क्षमता के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से विरोधियों को दुरी से देख पाएंगे। हमें विश्वास है कि बर्फ से भरे यह नज़ारे हमारे स्नो थीम पर आधारित इस मैप के लिए आपका मूड सेट कर देंगे।"

यह बदलाव मैप में देखने को मिलेंगे:

  • घास और पेड़ बर्फ से ढक चुके हैं।
  • आधे से ज्यादा जगह बर्फ से भरी हुई है।
  • Peak में थोड़ी-थोड़ी बर्फबारी होती रहेगी।
Ad

तालाबों पर जमी हुई बर्फ:

Garena ने Bermuda मैप में मौजूद नदियों और तालाबों पर मौजूद पानी को बर्फ में बदल दिया है। इस विषय में उन्होंने लिखा,

"मैप पर जिन जगहों पर पानी हुआ करता था, उसपर अब बर्फ जम गई है। ऐसे में आप उनपर दौड़ सकते हैं और फ्रेश बैटल रॉयल का आनंद ले सकते हैं। आप बर्फ के पत्थरों और बर्फ वाले ग्राउंड्स का विरोधियों के खिलाफ लड़ाई में अपने हिसाब से फायदा उठाने का तरीके ढूंढिए।"

Nurek Dam, Rim Nam Village, Sentosa के करीब नदियों पर बर्फ जमी हुई है। साफ तौर पर OB42 अपडेट से कई लोग इससे खुश हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications