Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर की रिलीज डेट सामने आई

image via ff.garena.com ff47
image via ff.garena.com ff47

Garena समय-समय पर Free Fire में अपडेट्स लाता रहता है। इन अपडेट्स से पहले एडवांस सर्वर को लाया जाता है। इसके बाद मुख्य वर्जन में अपडेट्स आते हैं। खैर, कई खिलाड़ी Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर का इंतजार कर रहे हैं। एडवांस सर्वर की रिलीज डेट और अन्य चीज़ों को लेकर अब जानकारी सामने आ गई है।


Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर का समय सामने आया

Free Fire OB28 Advance Server will begin from May 27 and end on June 3
Free Fire OB28 Advance Server will begin from May 27 and end on June 3

27 मई 2021 से खिलाड़ियों के पास नया एडवांस सर्वर ऐप डाउनलोड करने का मौका रहेगा। आप इस दिन के बाद से ही गेम को खेल सकते हैं। इसके बावजूद आपको एडवांस सर्वर खेलने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी। Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर असल में 3 जून 2021 तक उपलब्ध होगा। इसके बाद गेम बंद हो जाएगा।

डायमंड्स का इनाम

खिलाड़ी बग्स का जवाब देकर डायमंड्स पा सकते हैं
खिलाड़ी बग्स का जवाब देकर डायमंड्स पा सकते हैं

Free Fire के एडवांस सर्वर में बग्स और ग्लीच रहते हैं। ऐसे में जो भी खिलाड़ी उन समस्यों को रिपोर्ट करता है, उसे अपने ग्लोबल एकाउंट में मुफ्त डायमंड्स मिलते हैं।


एक्टिवेशन कोड और रजिस्ट्रेशन

अगर आप Free Fire का एडवांस सर्वर खेलना चाहते हैं तो आपको साइन-अप करना होगा। आप इन स्टेप्स का पालन करके एडवांस स्वरवर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

स्टेप 1: Free Fire की एडवांस सर्वर वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां क्लिक करें।

जानकारी डालें
जानकारी डालें

स्टेप 2: इसके बाद आप लोग-इन फेसबुक के विकल्प पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लोज रेंज के लिए 5 सबसे जबरदस्त गन्स जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

स्टेप 3: इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी डालनी हैं, जिसमें नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर शामिल है। इसके बाद ‘Join Now’ के विकल्प पर जाएं और आपका रजिस्ट्रशन हो जाएगा।

जब ऐप उपलब्ध हो जाएगा तो आप यहां से डाउनलोड कर पाएंगे।
जब ऐप उपलब्ध हो जाएगा तो आप यहां से डाउनलोड कर पाएंगे।

स्टेप 4: अब जिस भी समय ऐप उपलब्ध हो जाएगा तो आप उसे डाउनलोड कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स पाने के 5 सबसे आसान तरीके जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए