Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

image via ff.garena.com   ff48
image via ff.garena.com ff48

Free Fire में समय-समय पर अपडेट्स आते रहते हैं। दरअसल, इन अपडेट्स को लाते वक्त डेवलपर्स को ध्यान रखना होता है कि इसमें कोई भी बग न हो। इसके लिए Free Fire अपने एडवांस सर्वर लाता है। इसे आने वाले अपडेट के टेस्टिंग वर्जन के रूप में लाया जाता है और ये सिमित समय के लिए उपलब्ध रहता है।

Ad

Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर की सारी जानकारी

Free Fire का  OB28 एडवांस सर्वर
Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर

Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर में आने वाले फीचर्स को लाया जाएगा। सिमित खिलाड़ी इन्हें टेस्ट कर सकते हैं। साथ ही बग्स और ग्लीच को रिपोर्ट्स करते हुए मुफ्त में डायमंड्स कमा सकते हैं। दरअसल, इस एडवांस सर्वर की शुरुआत 27 मई से होगी। इस तारीख से रजिस्ट्रेशन कर चुके खिलाड़ियों के पास APK डाउनलोड करने का विकल्प आ जाएगा।

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स पाने के 5 सबसे आसान तरीके जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए

Free Fire का OB28 एडवांस सर्वर असल में 3 जून तक रहेगा। एक हफ्ते तक खिलाड़ी नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं और बग्स बताकर अपना भी फायदा करा सकते हैं। 3 जून के बाद ऐप को बंद कर दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये एडवांस सर्वर सिर्फ एंड्रॉइड डिवाइस के लिए लॉन्च किया जाएगा।

Free Fire के OB28 एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आप कुछ आसान स्टेप्स की मदद से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी डालकर रजिस्टर करना है। इसके बाद जब APK उपलब्ध हो जाएगा तो आप उसे वेबसाइट पर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपको प्रक्रिया समझ नहीं आ रही हैं तो आप यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करने के बारे में पूरी जानकारी आसानी से पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त इनाम कैसे हासिल करें?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications